23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

Buy now

Adsspot_img

तुम कहो

- Advertisement -

एक सागर भावना का
तुम कहो, गोता लगा लूँ
तुम कहो, लहरें जगा दूँ
तुम कहो, शबनम बना दूँ,

एक बादल कामना का-
तुम कहो, नाचूं, नचा लूँ
तुम कहो तो, गीत गा लूँ
तुम कहो, झड़ियाँ लगा दूँ
तुम कहो, तन मन गला दूँ,

एक उपवन कल्पना का-
तुम कहो, खुशबू चुरा लूँ
तुम कहो तो, रूप ढा लूँ
तुम कहो, कलियाँ खिला दूँ
तुम कहो, कण-कण मिला दूँ,

एक दर्पण प्रार्थना का-
तुम कहो, सूरत सजा लूँ
तुम कहो तो, रंग पा लूँ
तुम कहो, पर्दा गिरा दूँ
तुम कहो अर्पण दिखा दूँ,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles